आगरालीक्स…. आगरा में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,
आगरा में बोदला के मनीष नगर में गत्ते की फैक्ट्री हैं, रविवार देर रात गत्ते की एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू होती गई, फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी। इसी फैक्ट्री के बगल में गोदाम भी है, आग की लपटों से गोदाम में भी आग लग गई।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग आ गए लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने का प्रयास नहीं कर सके। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। फैक्ट्री जलकर स्वाह हो गई।