आगरालीक्स… ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान को बैग मिला, उसमें 61 हजार नेपाली नोट, 4 एटीएम सहित कैश था, उन्होंने नेपाली पर्यटक को कैश से भरा बैग वापस कर दिया।
मंगलवार दोपहर 12 30 बजे नेपाल की पर्यटक कृष्णा गुरांग कैश से भरा बैग ताजमहल में भूलवश सेंट्रल टैंक पर छोडकर चली गई। सीआईएसएफ के जवान सेवाराम ने इस बैग को उठा लिया, कुछ देर बाद ही कृष्णा बैग ढूंढ़ते आ गई, जवान ने उनसे बैग के बारे में जानकारी की। पूछताछ बाद के बाद पुष्टि हो गई कि वे उनका है इसके बाद बैग वापस कर दिया गया। सीआईएसएफ कमांडेंट सुधीर कुमार के अनुसार बैग में 61028 नेपाली नोट, 1680 भारत की मुद्रा, चार एटीएम और 68 पाउंड थे। इन्हें कृष्णा गुरांग को वापस कर दिया गया।
Leave a comment