आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पुरानी सर्जरी बिल्डिंग में आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होती चली गई, सर्जरी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लगी है, यहां कोई मरीज भर्ती नहीं था। पुराना सामान पडा हुआ था। दमकल की गाडी आग पर काबू करने में जुटी हुई हैं।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पुरानी बिल्डिंग में सर्जरी, हडडी और ईएनटी विभाग के साथ भूतल पर अल्ट्रासाउंड और कैंसर विभाग है। पिछले दिनों नई सर्जरी बिल्डिंग तैयार होने के बाद सर्जरी, हडडी और ईएनटी विभाग स्थानांतरित कर दिया गया है। अब पुरानी सर्जरी बिल्डिंग के भूतल पर कैंसर विभाग है। गुरुवार सुबह बिल्डिंग के प्रथम तल से लाग की लपटें और धुआं उठने लगा। इसे देखते ही मरीज के तीमारदार और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया, कैंसर विभाग के मरीज भी बाहर निकल आए, दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी है, जिस कमरे से आग की लपटें उठ रही है, उसमें कबाड का सामान भरा हुआ है।
Leave a comment