आगरालीक्स….आगरा के एक जूता व्यापारी के पांच साल के बेटे का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी है। साढे तीन घंटे बाद बच्चा अकोला में दुकान पर मिला, उसे बाइक सवार अपहरणकर्ता छोड गया था, अपहरणकर्ता करोबारी को जानता था, इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है।
आगरा रकाबगंज के काजीपाड़ा निवासी जूता व्यवसायी जितेंद्र कुमार का पांच साल का बेटा दिव्यांश (अंशू) पुलिस मार्डन स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। गुरुवार शाम चार बजे वह घर के सामने खेल रहा था, उसके दिखाई न देने पर परिजनों ने बस्ती में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके दो घंटे बाद जितेंद्र कुमार के बडे भाई प्रदीप कुमार के मोबाइल पर फोन आया, कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उनका भतीजा उसके कब्जे में है। अगर उसकी जान प्यारी है तो 15 लाख रुपये का इंतजाम कर ले।कॉल डिसकनैक्ट कर दी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फिरौती को कॉल आने के बाद परिवार के लोग थाना रकाबगंज पहुंचे और तहरीर दे दी। अकोला में मिला अंशू
7.30 बजे कंट्रोल रूम में अकोला में एक पांच साल के बालक के मिलने की सूचना मिली। पूछताछ में सामने आया कि अकोला में नेत्रपाल की परचून और चाय की दुकान पर गुरुवार शाम पांच बजे एक बाइक सवार उसे बैठाकर गया था। नेत्रपाल से बाइक सवार ने कहा था कि वह बाजार से सामान लेने जा रहा है बालक को टॉफी दे दें। वह शाम सात बजे तक वापस नहीं आया तो दुकानदार ने ग्राम प्रधान के पति को बुलाया। बच्चे को लेकर सब्जीमंडी में घूमे, लेकिन बाइक सवार नहीं मिला। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
Leave a comment