आगरालीक्स …आगरा में शीत लहर कोहरा को देखते हुए डीएम गौरव दयाल ने स्कूलों की छुटटी 21 जनवरी तक कर दी है, 22 जनवरी को रविवार है, ऐसे में आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे।

13 बच्चों की मौत
गुरुवार को यूपी के एटा के अलीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 14 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 13 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन ने भी 14 मौतों की पूष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस बस के साथ हादसा हुआ वह 27 सीटर थी, उसमें 40 बच्चे सवार थे।
स्कूल की मान्यता दर्ज, संचालक पर मुकदमा
एटा के अलीगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस पर जिला प्रशासन ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है और स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सर्दियों के चलते जिलाधिकारी ने 21 जनवरी तक सभी तरह के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अलीगंज में जेएसबीएन स्कूल को प्रबंधन ने खोला था।
Leave a comment