Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: Preliminary selection test for admission of children in Sports College from June 15…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Preliminary selection test for admission of children in Sports College from June 15…#agranews

151

आगरालीक्स…स्पोर्ट्स कॉलेज में बच्चों के एडमिशन की प्रारंभिक चयन परीक्षा 15 जून से. कक्षा 6 में प्रवेश के लिए. जानिए आगरा में कब और कहां दे सकते हैं परीक्षा. पढ़ें पूरी जानकारी

गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के अनुपालन में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उप्र स्पोर्टस कॉलेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित गुरू गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्टस कालेज सैफई में वर्ष 2023-24 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन परीक्षा दिनांक 15 जून 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक प्रदेश के समस्त मण्डलीय खेल कार्यालय/स्पोर्ट्स कालेज में मण्डलवार एवं खेल वार चलेंगी. इसके आलवा मुख्य चयन परीक्षा 14 जुलाई, 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक खेल वार स्पोर्ट्स कालेजों में आयोजित करायी जायेगी जिसका विवरण निम्नवत् है।

प्रारम्भिक चयन परीक्षा 2023-24 हेतु दिनांक 27 जून, 2023 को आगरा मण्डल में वालीबाल एवं बैडण्टिन (बालक/बालिका वर्ग) क्रिकेट, फुटबाल (केवल बालक वर्ग) एवं जूडो (केवल बालिका वर्ग), दिनांक 28 जून, 2023 आगरा़ मण्डल में एथलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी (केवल बालक वर्ग) हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग) इसी प्रकार मुख्य चयन परीक्षा 2023-24 हेतु दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को एथलेटिक्स (बालक वर्ग), वालीबाल (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, जिम्नास्टिक, (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर तथा तैराकी (केवल बालक वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालज सैफई में किया जायेगा।

इसी प्रकार दिनांक 16 एंव 17 जुलाई 2023 को हॉकी (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक वर्ग) का आयोजन स्पोर्ट्स कालेज लखन0, कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर, कबड्डी (बालक वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालेज सैफई में किया जायेगा। दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2023 को क्रकेट, (केवल बालक वर्ग), बैण्टिन (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालेज, लखन0 तथा जूडो (केवल बालिका वर्ग) का आयोजन स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर में किया जायेगा।

कक्षा 06 में प्रवेश हेतु अभ्यार्थी की आयु दिनांक 01.04.2023 को 09 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए अर्थात दिनांक 01 अप्रैल, 2011 से पहले और 31 मार्च, 2014 के बाद का जन्म न हो। अभ्यार्थी आवेदन फार्म पूर्ण रूप से भरकर एवं स्वहस्ताक्षर तथा अपने अभिभावक से प्रस्ताक्षरित कर निम्न प्रमाण-पत्र की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न कर आवेदन करेगा। आधार कार्ड या आधार आवेदन पर्ची अथवा जन्म प्रमाणपत्र अथवा विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण-पत्र। वर्ष 2022-23 मे कक्षा 05 उत्तीर्ण अंकपत्र की छायाप्रति अथवा यदि किसी छात्र ने वर्ष 2021-22 में कक्षा-05 उत्तीर्ण किया है तथा वर्ष 2022-23 में कहीं अध्ययनरत नही रहा है तो अभिभावक इस आशय का लिखित घोषणापत्र प्रस्तुत कर आवेदन कर सकता है। प्रवेश के समय अभ्यार्थी के आधार के नामांकन का सत्यापन भारत सरकार द्वारा निर्गत यूडाइस प्लस पोर्टल से कराया जायेगा.

किसी प्रकार की भिन्नता पाये जाने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। वेबसाईट http://khichsathi.in/application/ onlineAdmission अथवा कालेज पोर्टल www.sportscollegelko.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक को सेलेक्ट करके निर्धारित प्रक्रिया करके आवेदन करेगा। आनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा 05 की मार्कशीट, आधार कार्ड अथवा रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण पत्र अथवा स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति चाहिए। सर्वप्रथम अभ्यर्थी उपरोक्त लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करेगा। तदोपरान्त मोबाईल नम्बर/इमेल पर ओ0टी0पी0 तथा लाग इन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। अभ्यर्थी उसी लॉगइन आईडी पासवर्ड से लागईन करके नवीन पासवर्ड बनायेगा तत्पश्चात नये पासवर्ड से पुनः लागईन करके फार्म भरेगा। ऑनलाईन फार्म में एपलिकेन्ट डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन एडरेस (पता), डाक्यूमेन्ट अपलोड तथा अन्त में ऑनलाईन रू0-200/- पेमेन्ट करेगा। पेमेन्ट के उपरान्त अभ्यर्थी अपना फार्म एवं पेमेन्ट स्लिप प्रिन्ट करेगा। अभ्यर्थी आवेदन करने हेतु अपने ऑनलाईन फार्म के साथ आयु (आधार/जन्मतिथि प्रमाण-पत्र) एवं शिक्षण (कक्षा-05 की मार्कशीट) के प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!