आगरालीक्स…शादी के दो महीने बाद ही आधी रात में पति को सोता छोड़ गायब हो गई थी नवविवाहिता. अचानक पहुंची पुलिस के पास..बताई हैरान करने वाली वजह
आगरा से सटे टूंडला में शादी के दो माह बाद ही आधी रात को गायब हुई नई नवेली दुल्हन अचानक थाने पहुंच गई. विवाहिता को देख पुलिस भी हैरान रह गई. सूचना पर उसका पति व अन्य परिजन आ गए. विवाहिता ने अपने गायब होने की जो वजह बताई वह काफी चौंकाने वाली थी. पति ने उसके प्रेमी व परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है मामला
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती की शादी टूंडला के एक युवक के साथ 31 मार्च 2023 को हुई थी. शादी के बाद ही पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी. 21 मई की आधी रात करीब डेढ़ बजे वह पति को सोता छोड़कर घर से गायब हो गई. घर से वह साढ़े तीन लाख रुपये और छह लाख की ज्वैलरी ले गई.
सुबह जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. उसने मायके से जानकारी की तो पता चला कि युवती अपने प्रेमी अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर के सथ गई हे. इस पर पति ने विवाहिता के प्रेमी और परिजनों के खिलाफ थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस नवविवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश कर रही थी. इस बीच शुक्रवार को वह थाना टूंडला पहुंच गई. विवाहिता को अचानक देख पुलिस भी हैरान रह गई. सूचना पर उसका पति भी वहां आ गया. विवाहिता ने बताया कि वह प्रेमी के साथ गई थी, एफआईआर होने पर वह डर गई जिसके बाद उसके प्रेमी ने भी उसका साथ देने से मना कर दिया. जेल जाने के डर से वह घर वापस लौट आई.