Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Agraits will get the gift of metro travel till December, Union Minister of State inspected the metro project…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agraits will get the gift of metro travel till December, Union Minister of State inspected the metro project…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बताया—दिसंबर तक आगरा के लोगों को मिलेगा मेट्रो जर्नी का गिफ्ट

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगरा के पहले मेट्रो स्टेशन का अवलोकन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मेट्रो स्टेशन का अवलोकन कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मेट्रो अधिकारियों से जानकारी देते हुए कार्य की गुणवत्ता के साथ समय से प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए।

मेट्रो के बाद बदला दिखेगा आगरा
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा आगरा की पहचान विश्व भर में पर्यटन नगरी के रूप में की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात साधन उपलब्ध कराने के लिए ताज नगरी को मेट्रो की सौगात दी गई है। उन्होंने बताया कि 8379 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट को विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। दो कॉरिडोर में बनने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट में 20 स्टेशन ऊपर गामी और सात स्टेशन अंडर ग्राउंड होंगे। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा के लोगों को अब ज्यादा दिन मेट्रो के लिए इंतजार नहीं करना होगा नए वर्ष से पूर्व आगरा की जनता के साथ देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ताजमहल का दीदार कर मेट्रो की यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा सिर्फ आगरा ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में मेट्रो परियोजना के रूप में यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर प्रयासरत हैं।

इनकी रही मौजूदगी
केंद्र सरकार के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, आगरा के सांसद केंद्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, महेश शर्मा, नवीन गौतम, सुनील करमचंदानी, गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, मुनेंद्र जादौन, बबलू लोधी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप राठौर, पार्षद मधु माहोर,पार्षद अतुल अवस्थी, संजय अरोड़ा, के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर और मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!