आगरालीक्स…आगरा में पर्यटन पुलिस ने बच्चों को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी. ताजमहल पर हॉकर का काम करते हैं ये बच्चे. इन्हें शिक्षा और अच्छे कार्यों के लिए किया प्रेरित
आगरा में थाना पर्यटन पुलिस ने ताजमहल परिसर में हॉकर का काम करने वाले बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा और अच्छे कामों के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गइ्रे. सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के नेतृत्व में थाना प्रभारी पर्यटन रीना एवं साथी पुलिसकर्मियों ने बच्चों से बातचीत की.

बाल चिकित्सक डॉ. स्वाति, मनोचिकित्सक डॉ. सागर और उनकी सहयोगी टीम ने बच्चों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा. परिवार और काम को लेकर सवाल भी किए. इसके बाद उनके मानसिक उत्थान के लिए बातों ही बातों में परामर्श भी दिया. ये बच्चे ताजमहल पर हॉकर का काम करते हैं. कार्यशाला में विभिन्न् प्रकार की मनोवैज्ञानिक विधियों से बच्चों का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण भी किा गया. नशा करने वाले बच्चों के लिए गुमनाम ग्रुप बनाया गया, ताकि बच्चों से यह लत छुड़ाई जा सके.