आगरालीक्स…आगरा में दो सांड़ की लड़ाई में बाइक सवार युवक की मौत. दो गंभीर रूप से घायल
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के शमसाबाद रोड पर सुबह दो सांड़ की लड़ाई में एक बाइक सवार की मौत हो गई. सांड़ लड़ते लड़ते बाइक सवार से टकरा गए. बाइक पर एक 8 साल की बच्ची और दो युवक थे. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक व बच्ची घायल है.

मामला दिगनेर गांव का है. सुबह छह बजे दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे और बीच सडक पर आ गए. वहां से बाइक पर गुजर रहे ओमपाल सिंह, राजपाल व उसकी आठ साल की बेटी साक्षी से ये सांड़ टकरा गए. इसके इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए. लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे और अस्पताल में पहुंचाया. यहां ओमपाल की मौत हो गई जबकि राजपाल और साक्षी का शमसाबाद रोड स्थित जीआर अस्पताल में इलाज चल रहा है.