आगरालीक्स ..आगरा में चुनावी घमासान मचा हुआ है, सपा के बाद कांग्रेस की सूची ने खलबली मची है, रालोद ने दो सीटों से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
सपा, कांग्रेस और रालोद के गठबंधन की चर्चाएं चलती रही, इसी बीच सपा ने आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चौंका दिया। सपा की सूची में आगरा दक्षिण से नजीर अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि वे कांग्रेस से सीट मांग रहे थे। गठबंधन न होने पर रालोद ने शनिवार शाम को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें एत्मादपुर से डॉ प्रेम सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है, उन्हें सपा ने पहले एत्मादपुर से सीट दी थी, इसके बाद टिकट काट कर राजाबेटी बघेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि आगरा ग्रामीण से रालोद ने नारायण सिंह सुमन को टिकट दिया है।
कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
कांग्रेस ने भी अपने संभावित प्रत्याशियों से चुनाव तैयारी करने के लिए कह दिया है। इसमें आगरा दक्षिण से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और आगरा छावनी से एनएसयूआई के अमित सिंह का नाम है, इसके अलावा आगरा उत्तर और बाह से भी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
सपा के प्रत्याशी
आगरा उत्तर अतुल गर्ग पहले डॉ कुंदनिका शर्मा प्रत्याशी थी
एत्मादपुर राजाबेटी बघेल पहले प्रेम सिंह बघेल प्रत्याशी थे
आगरा छावनी ममता टपलू
फतेहाबाद डॉ राजेंद्र सिंह
आगरा ग्रामीण राकेश धनगर
खेरागढ अमर सिंह परमार
आगरा दक्षिण नजीर अहमद पहले क्षमा जैन सक्सेना
बाह अंशुरानी
फतेहपुर सीकरी लाल सिंह लोधी
Leave a comment