Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 11th class girl student got her ‘mother’ killed in love found on ‘Instagram’ for six months…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 11th class girl student got her ‘mother’ killed in love found on ‘Instagram’ for six months…#agranews

101

आगरालीक्स…छह महीने के ‘इंस्टाग्राम’ पर मिले प्यार में 11वीं की छात्रा ने अपनी ‘मां’ का करा दिया कत्ल. इस हत्याकांड की असली वजह क्या…आप भी दें अपनी राय

छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में एक नाबालिग बेटी इतनी अंधी हो गई कि उसने अपनी ‘मां’ का कत्ल करा दिया. एक ऐसी साजिश रच डाली कि उसे सिर्फ और सिर्फ अपने प्यार के रास्ते से मां को हटाना था. जिस प्रेमी से मिलने के लिए उसने मां का कत्ल करा दिया वह प्रेमी उसे छह महीने पहले ही तो मिला था. चैटिंग से दोनों में प्यार हुआ. मां ने जब बेटी को चैटिंग करते हुए देख लिया तो बेटी को उनका टोकना और डांटना गंवारा नहीं हुआ.

ये है पूरा मामला
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की के हत्याकांड में पुलिस ने बताया कि उदित बजाज ने थाना सिकंदरा में 9 जून को सूचना दी कि 7 जून को वह अपनी पत्नी के साथ यमुना नदी के पास वनखंडी सिकंदरा गया था, जहां वह पत्नी को छोड़कर किसी काम से घर आ गया, जब वापस लौटकर वहां गया तो पत्नी नहीं मिली और उसका फोन भी बंद आ रहा था. परिचितों में तालश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर थाना सिकंदरा पुलिस ने गुमुशुदा अंजली की तलाश बनखंडी मंदिर तथा उसके आसपास के जंगलों में की जहां देर शाम महिला का शव जंगल में कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई. पुलिस ने जांच की तो उसमें दयालबाग के ​अपर्णा रिवर व्यू का रहने वाला प्रखर गुप्ता पुत्र स्व. विष्णु रतन गुप्ता का नाम सामने आया. प्रखर गुप्ता मृतका अंजली की बेटी का प्रेमी था. इस पर पुलिस प्रखर गुप्ता की तलाश में जुट गई.

आज पुलिस को सूचना मिली कि प्रखर गुप्ता अपने साथी शीलू के साथ अपने पैतृक गांव गंजडुंडवारा कासगंज से अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट दयालबाग आ रहा है. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई और चेकिंग की. कुछ समय बाद खंदारी चौराहे की तरफ से एक बाइक आती दिखी शक होने पर पुलिस ने चारों ओर से घेरकर दोनों अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम प्रखर गुप्ता और शीलू बताया

दो दिन पहले थी हत्या की योजना
पुलिस ने पूछताछ की तो प्रखर गुप्ता ने बताया ​कि वह अंजली बजाज की बेटी को पिछले 6—7 महीने से जानता है तथा हम दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं. हम लोग कई बार मिले भी हैं और मेरी प्रत्येक दिन मृतका की बेटी से इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप पर बात होती थी, जिसकी जानकारी मृतका अंजली बजाज और उनके पति को करीब तीन महीने पहले हो गई थी. उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को काफी डांटा और उसका घर से बाहर आना जाना बंद करा दिया और धमकी दी कि अगर मिलना बंद नहीं किया तो प्रखर को जेल भिजवा देंगे.

इस पर उसने तथा मृतका की बेटी ने यह प्लान किया कि किसी तरह मम्मी को रास्ते से हटा दं ताकि हम लोग एक दूसरे से मिल सकें और साथ रह सकें. इस पर प्रखर ने हत्या करने के लिए अपने साथी शीलू से बात की तथा काम हो जाने पर रुपये देने की बात कहकर उसे 3 जून को आगरा बुला लिया और एक होटल में रुकवाया. यह काम प्रखर 5 जून को ही करने वाले थे लेकिन उस दिन प्रखर की बाइक का एक्सीडेंट हो गया था.

7 जून को योजना के अनुसार मृतका की बेटी दोपहर में अपने घर से निकल गई. प्रखर और शीले बाइक से बलखंडी मंदिर के पास पहुंचे तथा लोकेशन मृतका की पुत्री को भेज दी. इस पर उसने लोकेशन को अपनी मम्मी के पास भेजकर बताया कि मैं यहां बलखंडी मंदिर के पास हूं और मुझे आपसे जरूरी बात करनी है. उसके कहने पर अंजतली कार से बलखंडी मंदिर पर अपने पति के साथ अ गई तो इस पर प्रखर ने उनकी बेटी को बताया कि तुम्हारे पापा भी साथ आ गए हैं, ऐसे में काम कैसे हो पाएगा. इस पर बेटी ने मम्मी से पूछा कि पापा को क्यों लाए और उसने पापा को बताया कि वह घर पहुंच गई है तथा उसके पापा वहां से घर चले गए पर मम्मी वहीं मंदिर पर रुकी रहीं.

मृतका की पुत्री से इंस्टाग्राम पर कॉल के माध्यम से जंगल के अंदर कच्चे रास्ते पर मृतका को उसकी बेटी के वहां होने की झूठी बात बतलाकर अंदर बुलाया तथा उसके अंदर ही उसने प्रखर ने उसको पकड़ लिया तथा शीलू ने उसके चाकू मार दिया जिससे कि वह बेहोश होकर गिर गई. जब हम लोगों को पूरा यकीन हो गया कि वह मर गई है तो हम दोनों ने उसकी लाश को उठाकर बगल में नाले में फेंक दिया तथा चाकू को भी नालू में फेंक दिया. इसके बाद मृतका अंजली का मोबाइल बंद करके अपने पास रखकर प्रखर और शीलू वहां से भागकर अपने पैतृक गांव शीलू आ गए. उसने मृतका के मोबाइल को अपने गांव में घर के पास छुपा दिया.

मां और छोटा भाई बहुत परेशान हैं, इसलिए उनसे मिलने आज वह शीलू के साथ घर आ रहा था. इसके बाद हम लोग कुछ दिन के लिए दूर भागने वाले थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!