आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी. सरकारी आवास पर फंदे पर लटका मिला शव. दो दिन पहले आगरा आए थे पत्नी और बच्चे…
आगरा के रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने अपने तैनाती क्षेत्र अलीगढ़ में सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दो दिन पहले ही उसकी पत्नी बच्चों के साथ आगरा अपने मायके आई थी. घटना के समय पुलिसकर्मी घर पर अकेला था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है.

ये है पूरा मामला
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में रहने वाले हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह अलीगढ़ में तैनात हैं. वह सुरक्षा विहार मेलरोज बाईपास स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे. उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी थे लेकिन दो दिन पहले पत्नी और बच्चे छुट्टियां मनाने आगरा गए हुए थे. इस दौरान वह घर पर अकेला था. बताया जाता है कि आज रविवार को जब रणवीर सिंह थाने नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने उसका पता लगाना शुरू किया. जब सिपाही उसके घर पहुंचे तो काफी देर आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद अंदर जाने पर रणवीर सिंह का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं परिजनों को भी सूचना दी है.
इस मामले में सीओ सेकंड एएसपी पुनीत द्विवेदी का कहना है कि हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह ने अपने आवास पर फांसी लगाई है. फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है. सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. जल्द ही मौत के सही कारणों का पता चल जाएगा.