आगरालीक्स…ताजमहल की ‘डायना बेंच’ पर्यटकों में लड़ाई करा देती है. इस एक बैंच पर बैठकर फोटो खिंचाने के लिए चलती है वेटिंग. लेकिन दो पर्यटक ऐसे लड़े कि हो गया ये काम…
दुनिया में जितना लोकप्रिय ताजमहल है उतनी ही लोकप्रिय है यहां की डायना बेंच. ताजमहल आए और यहां आकर डायना बेंच पर फोटो नहीं खिंचाई तो मन में मलाल जरूर रहता है. हर पर्यटक की ख्वाहिश होती है कि इस सीट पर बैठकर ताजमहल के साथ एक फोटो जरूर हो जाए. यही कारण है कि इस बेंच पर एक फोटो के लिए पर्यटकों को वेटिंग करनी पड़ती है. लेकिन कभी—कभी ये डायना बेंच पर्यटकों में लड़ाई भी करा देती है. कुछ ऐसा ही हुआ संडे को.

दो पर्यटकों में हुई लड़ाई
ताजमहल की इस बेंच पर फोटो कराने के लिए दो पर्यटक आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर तकरार हुई. हंगामा इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत तक आ गई. किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है. इनमें से एक पर्यटक इलाहाबाद के थे तो दूसरा बीकानेर के. लड़ाई इतनी जोर कि हुई कि हाथापाई की नौबत अ गई. हंागमा होते देख वहां पर सीआईएसएफ के जवान और एएसआई के कर्मचारी पहुंच गए और किसी तरह दोनों को अलग किया. यहां से दोनों को एएसआई कार्यालय ले जाया गया जहां काफी देर बाद दोनों पर्यटक समझौते को राजी हुए.
बहुत खास है ये डायना बेंच
ताजमहल पर बनी इस बेंच और इसके नाम के पीछे रोचक इतिहास है. 1992 में राजकुमारी डायना भारत आई थी और उन्होंने ताजमहल देखा. प्रिंसेस डायना ने इसी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाए थे. उनकी लोकप्रियता उस समय इतनी चरम पर थी कि इसके बाद इस बेंच को उनके नाम से ही पुकारा जाने लगा. इसके बाद जितने भी वीआईपी या सेलिब्रिटी यहां आते हैं तो वे भी डायना बेंच पर बैठकर फोटो जरूर खिंचाते हैं.