आगरालीक्स…पहले दिन दौड़, रस्साकशी, शॉटपुट, लंबी कूद में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा. एपीजीआई में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा’…
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवासिय खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का आज शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के सचिव अनिकेत शर्मा द्वारा फीता काटकर किया. उन्होंने सारी टीम के कप्तानों से टीम के सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनको शुभ कामनाएं दी.

बीबीए, बीसीए, एमबीए के साथ-साथ वाणिज्य के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने इसमें भाग लिया. पहले दिन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में 60 मीटर दौड़ और 100 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ. इसके अलावा रस्साकशी, शॉट पुट, लंबी कूद आदि खेलो में भी स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट दिखाया. इस दौरान ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया. सभी छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था. कल क्रिकेट, बॉलीबाल, खो-खो बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा.