Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News: Brij Ratna Award will be given to 10 personalities including late poet Gopaldas Neeraj, Air Marshal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Brij Ratna Award will be given to 10 personalities including late poet Gopaldas Neeraj, Air Marshal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 52 लाख आबादी में से 10 लोग ऐसे चुने गए हैं जिन्हें ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ दिया जाएगा. इन लोगों के बारे में आप भी जानें

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के सातवें संस्करण का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। मंगलवार को ब्रज रत्न अवार्ड के उद्घोषणा समारोह का आयोजन होटल लेमन ट्री में किया गया। चुनी गईं विभूतियों के नामों की उद्घोषणा से पहले ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गर्ग, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, गोपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह कोहली, दीपक मनचंदा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, राममोहन कपूर आदि ने संयुक्त रूप से किया।

इन विभूतियों को मिलेगा अवार्ड

  1. एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)
  2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
  3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गज़ल गायक)
  4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)
  5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
  6. पद्मश्री नलिनी-कमलिनी (कथक नृत्यांगना)
  7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी (भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
  8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम )
  9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
  10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)

7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है अवार्ड
आयोजन समिति के स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष ब्रज मण्डल की विभूतियों को 7 श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जाता है। जिनमें आध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन और नृत्य जैसी विधा शामिल हैं। इन सभी विधाओं के लिए विभूतियों का चयन लगभग 30 सदस्यों के निर्णायक मण्डल द्वारा बेहद पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

अपनी संस्कृति को संरक्षण देना है मकसद : पूरन डावर
चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र रही ब्रज भूमि में अनेकानेक ऐसी विभूतियां जो ब्रज की कीर्ति का पताका देश-विदेश में फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को बृज की संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देना है।

इस मौके पर फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि 17 जून को केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगें। संचालन तरुण शर्मा ने किया।

इस मौके पर रहे मौजूद
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट, सुधीर नारायण, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. पंकज नगाइच, डॉ. अशोक शर्मा, मुरारीलाल गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, जितेंद्र त्रिलोकानी, पवन आगरी, डॉ. रामनरेश शर्मा, मोहित जैन, मुकुल जैन, डॉ. अरुण शर्मा, अविनाश वर्मा, विनीत बबानिया, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ. महेश धाकड़, हरीश चिमटी आदि शामिल रहे।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Holi 2025: Know the auspicious time of Holika Dahan. You can burn Holika at this time in the night…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ समय जानिए. रात को इतने बजे कर सकते...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: Holi Milan Samaroh was celebrated with great enthusiasm by Agrawal Sangathan Rambagh…#agranews

आगरालीक्स…होरी मैं तो खेलू सांवरिया के संग…खूब उड़े रंग, चंदन और फूलों...

आगरा

Agra News: Jila Maheshwari Sabha celebrated Holi Milan by honoring the elderly…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली मिलन पर हुआ रसिया का आयोजन. जिला माहेश्वरी सभा...

error: Content is protected !!