आगरालीक्स….. ( इनसे सीखें) …आगरा में नीट यूजी में डॉक्टर दंपति के बेटे कुणाल ने मारी बाजी, ट्रक मैकेनिक की बेटी की 192 वीं रैंक, खुद ट्यूशन भी पढ़ाती हैं।

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी का रिजल्ट मंगलवार देर रात जारी किया गया। आगरा के अभ्यर्थियों ने भी नीट यूजी में सफलता हासिल की है।
कुणाल की 95 वीं रैंक
अलका पुरी निवासी डॉ. विनय गोयल और डॉ. ज्योति गोयल के बेटे कुणाल की नीट यूजी में 95 वीं रैंक आई है। कुणाल ने इसी साल 12 वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। कुणाल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य कैंसर विशेषज्ञ बनना है। उनकी बहन इशिका गोयल भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।
ट्रक मैकेनिक की बेटी की 192 वीं रैंक
सेवला की रहने वाली आरती झा की 192 वीं रैंक आई है, पिता विशंभर झा ट्रक मैकेनिक हैं। मां गुड्डी ग्रहणी हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर आरती ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्चा उठा रहीं हैं।
अभय परमार की कैटेगिरी रैंक 357 वीं रैंक
आरवी एकेडमी, निर्भय नगर के अभय परमार की नीट यूजी में कैटेगिरी रैंक 357 वीं रैंक प्राप्त की है। वे न्यूरोलाजिस्ट बनना चाहते हैं।
चेतन सिंह की 444 वीं रैंक
बलूनी क्लासेज से तैयारी कर रहे चेतन सिंह की नीट यूजी में 444 वीं रैंक आई है। चेतन कार्डियक सर्जन बनना चाहते हैं।