आगरालीक्स…आगरा में कल से शुरू हो रहा है श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति विश्व शांति महायज्ञ…
राष्ट्रसंत आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 25 जून से 3 जुलाई के मध्य श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति ने जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ की पत्रिका का विमोचन किया.
पत्रकार को संबोधित करते हुए विधान के मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी ने बताया कि दिन 25 जून को सुबहज साढे पांच बजे से मंगलाष्टक एवं सरलीकरण,इंद्र प्रतिष्ठा एवं सुबह छह बजे से भव्य घटयात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गाे से होती हुई वापस जयपुर हाउस जैन मंदिर पहुंचेगी. यहां सुबह 8 बजे से ध्वजारोहण एवं मंडप शुद्धि की मांगलिक क्रियाएं संपन्न होगी. मंदिर महामंत्री दीपक जैन ने बताया कि 26 जून से प्रतिदिन नित्य नियम पूजन एवं विधान की मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न होंगी.

इस विधान में संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी भोपाल की स्वर मधुर लहरियों के द्वारा आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे. नाटय रुपांतर क्रियायें अंशुल जैन एंड पार्टी टीकमगढ़ द्वारा आकर्षण मंचन द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन 3 जुलाई को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा. इस पत्रकार वार्ता में मंजीत जैन,पंकज जैन,दीपक जैन,अजय जैन,सुबोध पाटनी,बॉबी जैन, अमित सेठिया, शैलू रावका, मोहित रावका, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं शुभम जैन,समस्त आदि लोग उपस्थित रहे.