आगरालीक्स…आगरा में एसडीएम दूल्हा और डॉक्टर दुल्हन करेंगे अनोखी शादी. अग्निकुंड के सामने नहीं इसके सामने लेंगे सात फेरे. वचन लेंगे आठ…
आगरा में एक अनोखी शादी होने जा रही है. यह शादी फतेहाबाद रोड स्थित एक विवाह स्थल में होगी. शादी में होने वाले दूल्हा होंगे फर्रूखाबाद के अमृतपुर तहसील में तैनात और आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी एसडीएम रविंद्र सिंह और दुल्हन होंगी आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली और मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एमडी पीडियाट्रिक्स डॉक्टर खुशबू सिंह.

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच में डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह रहते हैं. डॉ. नरेंद्र अलीगढ़ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात हैं. इन्होंने अपनी बेटी डॉ. खुश्बू सिंह की शादी शास्त्रीपुरम में रहने वाले एसडीएम रविंद्र सिंह से तय की है. रिपोर्ट के अनुसार यह शादी खास होगी. डॉ. नरेंद्र ने बताया कि उनके पिता स्व. आजीराम सिंह सेना में सूबेदार थे. पविार में देशभक्ति की शिक्षा मिली है. उन्होंने अपने दोनों डाक्टर बेटे और बेटी को भी यही शिक्षा दी है. उनका सपना था कि उनकी बेटी की शादी में फेरे भारत माता की प्रतिमा के समक्ष हों. शादी में आठवां वचन भी लिया जाए जो कि देश और धर्म की रक्षा के लिए हो. 28 जून को यह शादी इसी अंदाज और संस्कार के साथ होगी.