Tuesday , 28 July 2026
Home पॉलिटिक्स ABVP worker claim violation of model code of conduct against congress candidate Nazir Ahmad in Agra
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

ABVP worker claim violation of model code of conduct against congress candidate Nazir Ahmad in Agra

230

आगरालीक्स…. आगरा के कारोबारी और कांग्रेस के प्रत्याशी नजीर अहमद चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी ने आरोप लगाए हैं कि गुरुवार सुबह 11. 30 बजे आगरा दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद ने आगरा कॉलेज में कक्षाओं में जाकर चुनाव प्रचार किया और इसके बाद छात्रों के साथ सभा की। कॉलेज के प्रचार्य नरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया और छात्रों को निर्देश देते हुए एक जगह पर एकत्रित कर सभा कराई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर चुनाव पर्यवेक्षक जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराएगा।

आगरा से सपा कांग्रेस गठबंधन के दक्षिण सीट से प्रत्याशी नजीर अहमद गुरुवार 11 .30 बजे प्रचार करते हुए आगरा कॉलेज पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ता ललित शर्मा ने पर्यवेक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाए हैं कि कॉलेज के प्रचार्य नरेंद्र सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्राचार्य कांग्रेस प्रत्यासी को पूरे प्रांगण में लेकर घूमे, कक्षाओं में ले गए और जनसंपर्क कराया। इसके बाद छात्रों को निर्देश दिया कि वे बाहर पहुंचे, इसके बाद कॉलेज परिसर में ही सभा भी की गई, जिसे कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद ने संबोधित किया।

abvp
रात को पर्यवेक्षक से की गई शिकायत
सुबह नजीर अहमद द्वारा कॉलेज में प्रचार्य किए जाने की जानकारी होने के बाद रात को एबीवीपी के कार्यकर्ता आगरा दक्षिण सीट के चुनाव पर्यवेक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उनके द्वारा जांच कराई जा रही है।
फोटो और वीडियो भी सौंपा गयाabvp 2
कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद की सभा के फोटो और वीडियो भी चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा गया है।

कॉलेज के शिक्षक हुए सक्रिय
आगरा कॉलेज में मनोज रावत के प्राचार्य पद से हटने के बाद कुर्सी को लेकर रार मच गई थी। सपा सरकार में नरेंद्र सिंह को प्राचार्य बना दिया गया। इसके बाद से कॉलेज के शिक्षकों में गुटबाजी चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी नजीर के आगरा कॉलेज में प्रचार करने की जानकारी होते ही विरोधी गुट के शिक्षक सक्रिय हो गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!