आगरालीक्स.. आगरा में शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, एक युवक ताजमहल में अंदर जाने के लिए दीवार पर चढ रहा था, सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। सुरक्षा एजेंसिया युवक से पूछताछ कर रही हैं।
ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है, यहां सुबह 7 45 बजे पश्चिम गेट के पास में मरम्मत कार्य के लिए पाइप के सहारे एक युवक चढ रहा था, वह ताजमहल परिसर की दीवार फलांग पाता इससे पहले ही सीआईएसएफ के जवान की नजर पड गई। उसने युवक को पकड लिया, ताजमहल में प्रवेश के लिए दीवार पर चढने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। युवक की तलाशी ली गई और उससे पूछताछ की जा रही है।

सीआईएसएफ और टूरिस्ट पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमेश्वरम 31 साल निवासी पुत्तूकोतई तमिलनाडू सामने आया है। उसका कहना है कि वह ताजमहल देखने के लिए आया था। उसके पास से एक पर्स और बैग मिला है, बैग में पकडें हैं और पर्स में 29 जनवरी की चेन्नई से दिल्ली तक की साधारण टिकिट मिली है।
Leave a comment