आगरालीक्स… सीएम अखिलेश यादव आगरा पहुंच गए, उन्होंने बाह में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और बसपा सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को दोपहर एक बजे सीएम अखिलेश यादव बाह के जरार में चुनावी सभा में पहुंचे। यहां सपा प्रत्याशी अंशुरानी निषाद के लिए वोट मांगने के साथ उन्होंने भाजपा और बसपा पर निशाना साधा। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी काला धन लाने की बात कहते थे, नोटबंदी से सारा धन जमा हो गया है, गरीबों के खाते में 15 लाख पहुंचने चाहिए पर क्या 15 हजार रुपये भी गरीबों के एकाउंट में आए हैं।
हाथी खडे हुए हैं
बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। उनके बनाए हाथी वहीं खडे हैं। उन्होंने कहा कि साईकिल और हाथ की सरकार बनेगी, समाजवादी पेंशन को 500 रुपये से बढाकर एक हजार रुपये किया जाएगा।
फीरोजाबाद में है सभा
यहां से सीएम अखिलेश यादव फीरोजाबाद पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर तीन बजे से आगरा में रोड शो
इसके बाद सीएम अखिलेश यादव दोपहर तीन बजे आगरा एयरपोर्ट पर आएंगे, वे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गाडी से दयालबाग पहुंचेंगे और यहां से छीपीटोला तक रोड शो होगा।
Leave a comment