आगरालीक्स …आगरा में एक क्लब में पार्टी चल रही थी, युवक और युवती मस्ती के मूड में थे, युवती से छेडखानी पर हंगामा हो गया, पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड लिया।
आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में रविवार शाम को क्लब में युवक और युवतियों के लिए पार्टी चल रही थी। दोनों की पार्टी में मस्ती कर रहे थे, हाई पिच म्युजिक पर डांस चल रहा था। इसी बीच युवती के साथ एक युवक ने छेडखानी कर दी, इस पर युवक आमने सामने आ गए और हंगामा होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है।
हुक्का पार्टी
पुलिस का कहना है कि पार्टी में प्रवेश शुल्क तीन सौ रुपये से छह सौ रुपये तक था। मेन्यू में स्नैक्स और सॉफ्ट ड्रिंक थी लेकिन पार्टी में हुक्का भी शामिल था। शाम करीब छह बजे गैर समुदाय के युवक ने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर वहां बखेड़ा हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ सिलसिला मारपीट में बदल गया। इससे वहां चीखपुकार और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होने लगी। तभी किसी ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर दिया। सूचना पर पीआरवी वैन पहुंच गई। पुलिस को देख आयोजकों के साथ-साथ पार्टी में शामिल होने आए लड़के और लड़कियां भाग गए।
पहले भी आ चुके हैं पार्टी में मारपीट के मामले
सिकंदरा के फैक्टरी एरिया में आयोजित की गई पूल पार्टी में छेडछाड पर मारपीट हो गई थी। इससे पहले भी कई और मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, वैलेंटाइन डे से पहले शहर में कई और पूल पार्टी और हुक्का पार्टी आयोजित की जानी थी, इसके लिए तैयारियां चल रही थीं।
Leave a comment