आगरालीक्स… आगरा के स्कूलों की छुटटी कर दी गई है, जिन स्कूलों की बस चुनाव डयूटी में लगी है, उन स्कूलों में मंगलवार से 12 फरवरी तक छुटटी रहेगी। स्कूलों की तरफ से छात्रों को मैसेज भेजे गए हैं, इसके बाद से परिजनों के साथ ही छात्र खुश हैं।
आगरा में सर्दियों के चलते स्कूलों की छुटटी हुई थी। स्कूल खुलने के बाद 11 फरवरी को मतदान के लिए स्कूलों की गाडियों को प्रशासन ने ले लिया है। इससे छात्रों को स्कूल आने में समस्या होगी, इसे देखते हुए स्कूलों की छुटटी कर दी गई है।
वाहन उपलब्ध न कराने पर होगी कार्यवाही
सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता ने सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के प्रथम चरण 11 फरवरी हेतु हल्के एवं भारी वाहनों यथा-टैक्सी, मैक्स, बस, मिनी बस, फैक्ट्री बस, महानगर बस, हल्के, मध्यम एवं भारी वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु सभी वाहनों को जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया हैै। अधिकांश वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश तामील कराये जा चुके हैं, यदि किसी वाहन स्वामी को अधिग्रहण आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, तो भी वह अपने वाहन को अधिग्रहीत मानते हुए उक्त प्रयोजन हेतु हल्के वाहन टैक्सी,मैक्स, ट्रक, मिनी ट्रक के स्वामी जीआईसी मैदान में प्रातः 8 बजे तथा बस, मिनी बस व स्कूल बस के स्वामी मण्डी समिति, रामबाग में अपरान्ह 2 बजेे निर्धारित, समय एवं स्थान पर वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित, समय व स्थान पर वाहन उपलब्ध न कराये जाने की दशा में सम्बन्धित वाहन स्वामी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-161(2) के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Leave a comment