गोरखपुरलीक्स...गुरु पूर्णिँमा पर सीएम योगी ने आज सुबह गोरक्षपीठ में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। गुरु की भूमिका में अपने शिष्यों को देंगे आशीर्वाद…
गुरु की पूजा के बाद गायों को खिलाया गुड़

गुरु पूर्णिमा के पर सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे, जहां नाथ संप्रदाय से जुड़े हजारों लोग आए हुए हैं। गोरक्षनाथ पीठ में पीठाधीश्वर और सीएम योगी ने सुबह पांच बजे अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर गायों को गुड़ खिलाया।
गोरक्षनाथ मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रम
गोरक्षनाथ मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रम चल रहे हैं। गुरु पूजा के साथ खास रोट का प्रसाद चढ़ेगा। सीएम योगी ने सभी ब्रह्मलीन महंतों की समाधि स्थल पर जाकर भी विशेष पूजा अर्चना की।