आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर आज आसमान में सुपर मून भी दिखाई देगा। चंद्रमा पहले की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। देखना होता है शुभ।
चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के होगी करीब

गुरु पूर्णिमा पर्व आज सुपर मून दिखाई देगा, जिसे बक मून भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा पहले की तुलना में काफी बड़ा और चमकीला दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के करीब होगी।
सुबह से बढ़ना शुरू हो गया है चंद्रमा का आकार
चंद्रमा का आज सुबह 7:38 बजे के बाद आकार बढ़ना शुरू हो गया है। नासा की रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिमा 03 जुलाई को चंद्रमा की रोशनी तेजी होती जाएगी।
हिरण के सींगों का प्रतीक है बक मून
आगामी तीन दिनों में चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई देगा। बक मून को नए सींगों का प्रतीक माना जाता है, जो हिरण के माथे पर उभरते हैं। कुछ स्थानों पर इसे थंडर मून, हे और विर्ट मून भी कहा जाता है। गर्मियों में बार-बार आने वाले तूफानों के कारण मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और थंडर मून भी कहते हैं।
चंद्रोदय या डूबते चंद्रमा को देखना शुभ
जुलाई सुपर मून या बक मून को चंद्रोदय या डूबते चंद्रमा को देखना ही शुभ होता है। इस समय चंद्रमा आकाश में सबसे बड़ा दिखाई देता है।
नग्न आंखों से भी दिखाई दे सकता है साफ
सुपर मून को नग्न आंखों से देखा जा सकता है और साफ-साफ देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग किया जा सकता है। अगले दो सुपर मून अगस्त में होगा और इस साल का अंतिम सुपर मून सितंबर में होगा।