आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड उमसभरी गर्मी ने किया परेशान. घर हो या बाहर, गर्मी से हर जगह हालत खराब. कूलर-पंखे सब फेल…जानें बारिश का पूर्वानुमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. धूप खिलने के कारण उमस और ज्यादा बढ़ गई है. इसके कारण न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही बाहर राहत. सुबह से शाम तक और शाम से लेकर रात तक लोग पसीने में ही तरबतर नजर आ रहे हैं. तापमान भी अब बढ़ने लगा है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के असार बन रहे हैं. एक दो दिन में आगरा में झमाझम बारिश हो सकती है
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/07/23) 37.8
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/07/23) 28.1
Departure from Normal(oC) 1