आगरालीक्स …..आगरा में ऑनर किलिंग, लिव इन में प्रेमी के साथ रह रही युवती की कनपटी पर गोली मारकर हत्या।

आगरा के खंदौली के गांव तानगढ़ी मुंड़ी के रहने वाले फूल सिंह ने बेटी सुधा की शादी तीन साल पहले बल्देव, मथुरा में की थी। शादी के छह महीने बाद ही रंगबाज ख्यालीराम उसे अपने साथ ले आया। डेढ़ महीने पहले ख्यालीराम अपने साथ सुधा को लेकर गांव ले आया और गांव में ही रहने लगा। इससे सुधा के पिता और भाई सत्यप्रकाश खफा हो गए थे।
दवा लेने गई सुधा की गोली मारकर की हत्या
सोमवार रात आठ बजे सुधा दवा लेने के लिए मुड़ी जहांगीरपुर गई थी, आरोप है कि सत्यप्रकाश उसे खींचकर ले गया और कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। ऑनर किलिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस फोर्स पहुंच गया। पांच टीमें गठित की हैं।
सांकेतिक फोटो