इंदौरलीक्स…आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार। एनएसए के तहत होगी कार्रवाई। राजनीति भी गरमाई।
पुलिस टीम ने सीधी से गिरफ्तार किया आरोपी

पुलिस ने टीम ने भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को आज तड़के सीधी के गांव कुबरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रात में थाना लेकर पहुंच गई। पुलिस आरोपित से पूरे घटना को लेकर बारीकी से पूछताछ कर रही है।
भगवा गमछा सिर पर लपेटकर निकला
घटना के बाद भाजपा अपना कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं मान रही है। बता दें कि पकड़े जाने के दौरान आरोपित भगवा कलर के गमछा से सिर ढका हुए था।
बुलडोजर की कार्रवाई अतिक्रमण के मामले में
दूसरी तरफ राजनीति भी गरमा गई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम ने आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने के बारे में कहा है कि कानून के हिसाब से बुलडोजर चलत है। आरोपी के खिलाफ एनएसए में कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर की कार्रवाई अतिक्रमण के मामलों में की जाती है।
घटना अमानवीय और शर्मनाकः मायावती
दूसरी ओर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दलित के साथ हुई घटना को अति शर्मनाक बताते हुए इसे अमानवीय कृत्य करार दिया है। उन्होंने एमपी की भाजपा सरकार की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए आरोपी के संपत्ति जब्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।