अलीगढ़लीक्स… पति ने गर्भवती पत्नी को गोलगप्पे खिलाने से इंकार किया तो हुआ झगड़ा। रूठकर ट्रेन से मायके जाते में हुई प्रसव पीड़ा। स्टेशन पर उतारा..
दिल्ली में पति के साथ रहती थी महिला

आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है। 20 वर्षीय पत्नी गर्भवती है। पत्नी ने पति से गत दिवस गोलगप्पे खिलाने की फरमाइश कर दी। पति ने मना कर दिया तो पत्नी नाराज होकर घर से निकल आयी और दिल्ली रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई।
गाजियाबाद स्टेशन पर शुरू हुई प्रसव पीड़ा
गाजियाबाद स्टेशन पार करते ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला को परेशान देख कोच में सवार यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
अलीगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती, पति भी आया
इसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे डॉक्टर एवं आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की मदद से ट्रेन से नीचे उतारा गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी उसके पति को दी गई है, जो अलीगढ़ आ गया है।