आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश होने के बाद भी उमसभरी गर्मी से नहीं मिली राहत. आज धूप निकली तो गर्मी बढ़ी…कल और परसों अच्छे हैं आसार…
आगरा में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है. आज दिन में धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई. लोग उमसभरी गर्मी में व्याकुल दिखाई दिए और लगातार बारिश होने के आसार जताने लगे. आज सुबह से ही मौसम में उमस रही. दिन में धूप भी निकली, हवा न चलने के कारण यह उमस काफी बढ़ गई. इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. बरसात इसके अलावा आने वाले दिनों में काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश लगातार हो सकती है.