आगरालीक्स…आगरा में लगे गिर्राज जी के जयकारे. गोवर्धन धाम पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों पदयात्री….
गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रावण मास में श्री गोवर्धन महाराज जी के पावन दर्शन एवं सप्तकोषी परिक्रमा हेतु श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा नेहरू नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से सैकड़ों पदयात्रियों के समूह में बड़े हर्षोल्लास के साथ ठाकुर जी का भजन-कीर्तन करते हुए श्री गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुयी। यात्रा के प्रारम्भ में समूचा नेहरू नगर क्षेत्र एवं एमजी रोड, गोवर्धन एवं वृन्दावन की तरह श्री राधे-राधे और श्री गिराजधरण हम तेरी शरण के जयघोष से गुंजायमान हो रहा था तथा भक्तों पर फूलों की बारिश हो रही थी श्री गिर्राज जी महाराज स्वयं रथ पर विराजमान होकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे थे। हर कोई ठाकुर जी के पावन सानिध्य में गोवर्धन धाम जाने के प्रसन्नचित व प्रमुध्यान में मगन हो झूमकर चल रहे थे।

यात्रा का शुभारंभ गौसेवक विजय कुमार खन्ना, दीप प्रवज्जलन और आरती कर समाजसेवी भगवान दास बंसल ने झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने इस कार्य को प्रभू कार्य कहते हुए मण्डल के प्रत्येक चरण सेवक का आगामी वर्षों में और अधिक भव्यता से करने के लिए प्रयासरत रहें. ऐसा आशीर्वाद दिया। संस्था के रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ चल रही पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया। अन्त में समाधियां फार्म हाउस पर जी एम बी परिवार द्वारा यात्रा को प्रसादी कराकर सभी पदयात्रियों को गोवर्धन धाम के लिए प्रस्थान कराया।
संस्था के मनोज गर्ग ने बताया कि पदयात्रा 8 जुलाई की सुबह गोवर्धन पहुँचेगी तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 9 जुलाई को प्रातः आठ बजे गिर्राज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा। पदयात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर रही। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, विशाल गोयल, विकास गोयल, राजेश अरोड़ा, विजयवीर, राकेश मंगल, नरेंद्र गोयल, मंजे भाई, वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।