आगरालीक्स.. आगरा में मतदान के 48 घंटे पहले जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया। दूसरे राज्यों तथा जिलों से लगी सीमाओं पर नाकाबंदी को 48 बैरियर लगाए हैं। इन बैरियर से वाहनों को सघन चेकिंग के बाद गुजरने दिया गया।
गुरुवार शाम पांच बजे से प्रचार थमने के बाद सीमाओं पर पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी। जिले की सीमा पर 20 अंतरजनपदीय जबकि 28 अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं। मतदान के दौरान जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को जांच के बाद ही आने दिया जाएगा। अर्ध सैनिक बलों ने एमजी रोड समेत शहर तथा देहात के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की।
वहीं देहात के कुछ क्षेत्रों की सीमा चंबल नदी से लगी होने के कारण वहां पुलिस ने नावों से गश्त बढ़ा दी है। राजस्थान और आगरा पुलिस शराब तस्करों और अराजक तत्वों को मतदान के दौरान रोकने को पहले ही चिन्हित करके कार्रवाई कर चुकी है।
शराब के ठेके हुए बंद
चुनाव प्रचार थमने के साथ ही मतदान से 48 घंटे पहले शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार शाम पांच बजे शराब के ठेके बंद हो गए, कुछ क्षेत्रों में शराब के ठेके खुले होने की सूचनाएं आईं, इस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
Leave a comment