आगरालीक्स…आगरा के जैन भवन छीपीटोला में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा और चातुर्मास कलश स्थापना…
आगरा में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, जैन भवन, छिपीटोला, आगरा में आज मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मुनिश्री साक्ष्य सागर जी महाराज ने बताया कि दया रखते हुए जीवों के ऊपर यह मुनिराज एवं आर्यिका 4 माह के लिए एक ही स्थान पर निवास करते है।

रविवार 9 जुलाई को 12:30 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं श्रुत संवधन पावन वर्षायोग स्थापना होगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैन, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन मुख्य संयोजक, राजेश जैन संयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन, दीपक जैन, आशु जैन, राहुल जैन, निखिल जैन, मोनू नितिन जैन, विराग चैन, सौरभ जैन, राहुल जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया की 09 जुलाई 2023 को सुबह 12:30 बजे जैन भवन छिपीटोला से भव्य शोभायात्रा एवं चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन में होगा।