आगरालीक्स…आईआरसीटीसी लाया थाईलैंड का हवाई टूर पैकेज. बैंकॉक, पटाया की देख सकेंगे खूबसूरती. ठहरने, खाने, घुमाने की व्यवस्था. जानें खर्चा, डेट और घूमने के स्थान
अगर आप भी थाईलैंड की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच यह टूर पैकेज रहेगा. इस टूर में आप बैंकॉक और पटाया की प्राकृतिक सौन्दर्यता को देख सकेंगे. यह हवाई टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा और वापसी में भी फ्लाइट सीधे लखनऊ आएगी.

टूर पैकेज — 28 जुलाई से 2 अगस्त तक
इन स्थानों पर घुमाया जाएगा— टूर पैकेज में नांग नून, ट्रापिकल गार्डन, अलकजार शो एवं कोरल आइलैंड, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, बैंकॉक का हाफडे सिटी टूर, चाओप्राया क्रूज, सफारी वल्र्ड, मरीन पार्क तथा सी लाइफ बैंकॉक आशिन वल्र्ड का भ्रमण कराया जाएगा.
ये मिलेंगी सुविधाएं — यात्रा के दौरान सभी लोगों को ठहरने और खाने की व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान चार सितारा होटल में लोगों को ठहराया जाएगा. इसमें भारतीय खाने की व्यवस्था होगी जिसमें ब्रेक फास्ट, लन्च और डिनर सभी रहेगा.
इतना आएगा खर्चा
इस टूर के लिए एक व्यक्ति पर 64300 रुपये का खर्च आएगा. यही पैकेज अगर दो लोग मिलकर लेंगे तो उनको इसके लिए 55200 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा. अगर कोई छोटा बच्चा है तो उसके लिए 54300 रुपये बेड सहित देना होगा. अगर बेड नहीं लेते हैं तो उसके लिए 47100 रुपये खर्च करने होंगे.
यहां कर सकते हैं बुकिंग
अगर आप इस टूर पैकेज में जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.
इन नंबरों पर कर सकते हैं सपंर्क
लखनऊ — 8287930922, 8287930902
कानपुर — 8287930930