आगरालीक्स…आगरा में नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया कि बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चे भी बहुत कुछ सीख सकते हैं…लोगों की भ्रांतियां दूर कर किया जागरूक
टीयर्स संस्थान के 32वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक संजय पैलेस पर टीयर्स द्वारा बौद्धिक अक्षमता पर एक जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें बौद्धिक अक्षमता के संदर्भ में लोगों के मध्य फैली भ्रांतियों को दूर करने व बौद्धिक अक्षम बच्चे भी बहुत कुछ सीख सकते है। यह संदेश देने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक नई दिशा प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें समाज में बौद्धिक अक्षमता को लेकर जो भ्रात्तियाँ हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया।

नाटक में यह दर्शाया गया कि बच्चा पैदा होने पर सभी परिवारों में खुशियाँ मनाई जाती है लेकिन जब बच्चा स्कूल जाना प्रारम्भ करता है तो वह पढाई-लिखाई मे असफल हो जाता है ऐसे समय में डॉक्टर्स व काउंसलर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है कि वे बच्चे को स्पेशल स्कूल में भेजे! निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने बताया कि कई बार अभिभावकों को स्पेशल स्कूल की सही जानकारी न होने पर जगह जगह भ्रमित होते रहते है। उन्हें व समाज को जागरुक करने हेतु 32 वे स्थापना दिवस पर इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस अवसर पर टीयर्स की सभी शिक्षिकाओं व स्पेशल कोर्स के लेक्चरर्स व समाजसेवी उपस्थित थे।