आगरालीक्स …आगरा के सितारा होटल में लंच में वेज की जगह नानवेज सूप परोसने का आरोप, महिला पर्यटक ने कई जगह की शिकायत, होटल प्रबंधन बोला आरोप निराधार। बदनाम करने की साजिश, की जाएगी विधिक कार्रवाई।

शालीमार बाग दिल्ली की रहने वाली 66 साल की रेनू गुप्ता अपने परिवार के साथ 24 और 25 जून को आगरा आई थी, यहां वे सितारा होटल में ठहरी थी, होटल में ही रेस्टोरेंट है। आरोप है कि होटल के रेस्टोरेंट में लंच में उन्हें नानवेज सूप दे दिया गया, जबकि वे शाकाहारी हैं। इस पर उन्होंने आपत्ति की तो शेफ ने अपनी गलती मान ली, नानवेज सूप के कंटेनर के आगे रखे वेज सूप के लेब को होटल स्टाफ ने हटा दिया। प्रबंधन ने उन्हें होटल की छवि खराब होने का हवाला देते हुए क्षतिपूर्ति के रूप में धनराशि देने की बात कही। रेनू गुप्ता के बेटे गौतम गुप्ता का कहना है कि उस समय होटल प्रबंधन ने 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने की बात कही थी लेकिन होटल से चेकआउट करते ही उनका व्यवहार बदल गया। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत पर्यटन, पुलिस आयुक्त सहित कई जगह पर शिकायत की है।
बदनाम करने की साजिश
इस मामले में होटल प्रबंधन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मीडिया से कहा है कि गौतम गुप्ता और उनकी मां रेनू गुप्ता द्वारा दुर्भावनावश झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कॉफी शॉप में 40 अन्य अतिथियों के साथ मी पैकेज के अनुसार लंच किया था, वे और नानवेज फूड अलग अलग टैग किया गया था, उन्होंने खुद सूप लिया था, सूप में चिकन नहीं टीफू था। होटल प्रबंधन द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने जांच में रेनू गुप्ता की शिकायत को गलत पाया, होटल की छवि खराब करने और धमकाकर 50 लाख रुपये मांगने के मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सांकेतिक फोटो