Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Announcement to keep Kamla Nagar market completely closed on July 19 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Announcement to keep Kamla Nagar market completely closed on July 19 in Agra…#agranews

347

आगरालीक्स…आगरा में 19 जुलाई को कमला नगर बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा. सभी दुकानदारों, व्यापारियों ने लिया निर्णय…जानिए क्या है कारण

धीमी गति के सड़क निर्माण कार्य के चलते व्यापारियों में आक्रोश
शहर की मुख्य पॉश कॉलोनी कमला नगर आज बेहिसाब समस्याओं से जूझ रही है। मॉडल रोड के नाम पर कमला नगर मेन मार्केट की सड़क को पूरी तरह से खाेद दिया गया है। दुकानदारों की बिक्री में विगत समय से लगातार गिरावट आ रही है। नगर निगम और आवास विकास परिषद के खिलाफ लामबंद हो कमला नगर व्यापार संगठन ने विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में हुई बैठक में कमला नगर व्यापार संगठन ने घाेषणा की कि 19 जुलाई 2023, दिन बुधवार को बाजार बंद रख सुबह 10:00 बजे श्री राम चौक कमला नगर पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने कहा कि व्यापारियों का लगातार किसी न किसी रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण में कोताही बरती जा रही है तो दूसरी ओर आवास विकास परिषद मकान और दुकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को कमला नगर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और तब तक नहीं खाेले जाएंगे जब तक कि अधिकारियों द्वारा समस्या का कोई समाधान न निकाला जाए। संरक्षक अनिल अग्रवाल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से दीपावली एवं होली जैसे बड़े पर्व पहले ही व्यापार की दृष्टि से खराब हो चुके हैं। यदि इसी तरह से निर्माण कार्य चला तो आने वाले पर्व रक्षाबंधन, जन्माष्टमी इत्यादि व्यापार की दृष्टि से खराब हो जाएंगे।

पार्षद पंकज अग्रवाल ने कहा कि कमला नगर व्यापार संगठन की कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में भी नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है एवं एससीएन एवं एईजेई को सड़क के निर्माण में हो रही समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद हर बार आश्वासन के सिवाय कोई कार्य नहीं हो रहा। बैठक में कमला नगर के व्यापरियों से विरोध प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने की अपील भी की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल, वीरेंद्र कनवर, पार्षद पंकज अग्रवाल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष उमेश अरोड़ा, योगेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पुनीत मदान आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!