आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने तड़पाया. दिन में निकल रही धूप ने बढ़ाई उमस. काले घने बादल भी छाए लेकिन बिना बरसे ही चले गए…
आगरा में भीषण उमसभरी गर्मी पड़ रही है. हर दिन काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन वो बिना बरसात किए हुए ही निकल जा रहे हैं. दिन में धूप निकल रही है और हवा भी नहीं चल रही है जिसके कारण तापमान के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हुई है. गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/07/23) 33.6
Departure from Normal(oC) -3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/07/23) 27.5
Departure from Normal(oC) –