Sunday , 30 March 2025
Home आगरा Agra Flood Breaking Video : Yamuna Water enter in Tajganj Crematorium, Near to low flood level #agra
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्समथुरायूपी न्यूज

Agra Flood Breaking Video : Yamuna Water enter in Tajganj Crematorium, Near to low flood level #agra

आगरालीक्स.. ब्रेकिंग…. आगरा में यमुना उफान पर, ताजगंज श्मशानघाट में पहुंचा पानी, अंतिम संस्कार रोके गए। लो फ्लड लेवल के करीब यमुना का जलस्तर, मोतीगंज बाजार में गोदाम खाली, वीडियो में देखे, क्लिक करें।

आगरा में यमुना शनिवार सुबह से ही उफान पर है। यमुना का जलस्तर सुबह नौ बजे 494.10 फीट तक पहुंच गया है, यह लो फ्लड लेवल के करीब है। आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट पर है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।


श्मशानघाट में घुसा पानी
यमुना का पानी शनिवार सुबह ताजगंज श्मशान घाट में पहुंच गया। श्मशानघाट में पानी पहुंचने पर अंतिम संस्कार रोक दिए गए हैं, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना किनाने के हिस्सों में पानी भरने लगा है। कैलाश मंदिर घाट, बल्केश्वर घाट पर सीढ़यां डूब गई हैं और पानी लगातार बढ़ रहा है।

मोतीगंज बाजार में गोदाम कराए खाली
यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आगरा के यमुना किनारा स्थित मोतीगंज बाजार में गोदाम खाली करा दिए गए हैं। यमुना में जल बढ़ने से नाले बैक मारने लगेंगे इससे बाजार में पानी भर सकता है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है।
आगरा में 15 जुलाई सुबह नौ बजेलो फ्लड लेवल के करीब पहुंचा पानी
यमुना का जलस्तर 494.10 फीट
लो फ्लड लेवल 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट
हाई फ्लड लेवल 508 फीट

कल तक 500 फुट पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर
जिस तरह से यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है, आज और कल यमुना किनारे इलाकों में पानी भर सकता है। दो दिन में यमुना का जलस्तर 500 फुट तक पहुंचने का अनुमान है इसे देखते हुए यमुना किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। 47 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, आश्रय स्थल भी तैयार कराए जा रहे हैं। यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2210290
बाढ़ चौकी कैलाश मंदिर 9412330932
बाढ़ चौकी अमर सिंहर 8218947448
बाढ़ चौकी पोइया घाट 7830046407
बाढ़ चौकी बल्केश्वर घाट 8218947448
बाढ़ चौकी हाथी घाट 7060254099
बाढ़ चौकी तनौरा नूरपुर 9412894551
बाढ़ चौकी समोगर 9456941958
बाढ़ चौकी अकोला 94569419581

Related Articles

यूपी न्यूज

Shocking: Obscene videos were being shot in a luxurious bungalow in Noida…#upnews

आगरालीक्स…नोएडा के आलीशान बंगले में हो रहे थे न्यूड वीडियो शूट. पति—पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News: A huge fire broke out in a sole factory in Agra. Fire brigade vehicles reached the spot…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां...

आगरा

Agra News: A seminar was held on the topic “How can Yamuna flow clean and uninterrupted in Agra?”…#agranews

आगरालीक्स…“यमुना निर्मल, अविरल कैसे बहे आगरा में?” आगरा में यमुना की स्वच्छता...

आगरा

Agra News: Bhimnagari Mahal will soon be seen in the form of Diksha Bhawan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द दीक्षा भवन के स्वरूप में दिखेगा भीमनगरी का महल....

error: Content is protected !!