आगरालीक्स… आगरा में 112 नंबर पर फोन आया, बेटी फंदे पर लटक गई है कमरा बंद है। तीन मिनट में पहुंची पुलिस ने युवती की बचाई जान, सीपी करेंगे सम्मानित।-

आगरा में गुरुवार रात को 112 नंबर से रिंग रोड चौकी क्षेत्र से फोन आया, बताया कि घर पर विवाद के बाद बेटी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है, खिड़की से देखा तो वह फंदा लगाकर लटक गई है। पीआरवी 4095 पर तैनात मुख्य आरक्षी नितिन कुमार और होमगार्ड देवी सिंह मौके पर पहुंच गए।
गैस सिलिंडर से तोड़ा दरवाजा
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी फोन आने के तीन मिनट में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही कमरे का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर लेकर दरवाजे में मारा, इससे दरवाजा टूट गया। अंदर घुसते ही युवती को उठा लिया, इसके बाद कैची से दुपटटा जिससे उसने फांसी का फंदा लगाया था उसे काट दिया। युवती की जान बच गई। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मुख्य आरक्षी नितिन कुमार और होमगार्ड देवी सिंह को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।