आगरालीक्स ….आगरा में यमुना अभी भी खतरे के निशान से करीब डेढ़ फीट ऊपर हैं, यमुना के जलस्तर और आगे क्या जलस्तर बढ़ेगा कम होगा इसका ताजा अपडेट किया जारी।

आगरा में यमुना के जलस्तर का खतरे का निशान 495 फीट पर है, मंगलवार को यमुना का जलस्तर 499.30 फीट पर पहुंच गया था। बुधवार सुबह से यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है, इसके साथ ही गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा पानी भी कम कर दिया गया है। इससे यमुना का जलस्तर नीचे उतरने लगा है।
496.4 फीट पर यमुना
यमुना का जलस्तर अभी भी 496.4 फीट पर है, जबकि खतरे का निशान 495 फीट है। राहत है कि गौकुल बैराज से आगरा के लिए अधिकतम 1.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था अब 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है और इसी तरह से यमुना का जलस्तर कम होता जाएगा।