आगरालीक्स …..आगरा के भाई बने भाईयों की जान के दुश्मन, खूनी संघर्ष में दो भाईयों की मौत, जानें पूरा मामला।

आगरा के थाना कागरौल के गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेंद्र सिंह के पांच बेटे हैं, जमीन के बंटवारे को लेकर बेटों मेंं विवाद चल रहा था, विवाद इतना बढ़ गया कि सोमवार रात को भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
फरसे और डंडों से एक दूसरे पर हमला
जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद मारपीट होने लगी, फरसा और डंडा से भाईयों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें सोमप्रकाश उम्र 48 साल और हेम प्रकाश उम्र 33 साल की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र सिंह सहित अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।