आगरालीक्स…आगरा में हवाएं चलने ओर बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना. लेकिन बारिश कहीं झमाझम तो कहीं एक बूंद भी नहीं…जानें आज का तापमान
आगरा में आज बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि बादल कहीं बरस रहे हैं तो कहीं बिना बरसे चले जा रहे हैं. मंगलवार की तरह बुधवार को भी बारिश का कुछ ऐसा हाल रहा. दोपहर को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कई इलाकों में एक बूंद भी नहीं पड़ी. हालांकि हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.

बादल छाने और बारिश होने से आगरा के तापमान में भी कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/07/23) 34.1
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/07/23) 27.3
Departure from Normal(oC) 2