आगरालीक्स… आगरा के रहने वाले पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड में डीजीएम प्रताप वाष्र्णेय का होटल के कमरे में शव मिला है। वे छह दिनों से सिटी लॉज होटल, गाजियाबाद में ठहरे हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
46 वर्षीय प्रताप वाष्र्णेय पांडव नगर आगरा के रहने वाले हैं और अब अवंतिका गाजियाबाद में रह रहे हैं। वे हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के आईटी विभाग में डीजीएम हैं। वे 19 फरवरी को गाजियाबाद आए थे और वे सिटी लॉज होटल के कमरा नंबर 205 में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह होटल का कर्मचारी पानी देने गया तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा खोला गया तो प्रताप टॉयलेट की सीट पर लुढके हुए थे, उनकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व कर लिया है।
Leave a comment