नईदिल्लीलीक्स… चुनावी वादे पूरे नहीं करने पर एक पार्षद ने सदन में चप्पल से अपना मुंह पीटा। अफसरों पर समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने का भी आरोप। विडियो वायरल।
आंध्र प्रदेश की नर्सीपटनम म्युनिसिपल्टी का मामला
मामला आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली नर्सीपटनम म्युनिसिपल्टी का है। 40 साल के रामराजू ने चुनाव से पहले वोटर्स से कई तरह के वादे किए थे, राजू उन वादों को पूरा नहीं कर पाया है। सदन की बैठक के दौरान राम राजू ने खुद को चप्पल से पीटा। साथ ही स्थानीय सिविक बॉडी अधिकारियों पर समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने का भी आरोप लगाया है।
31 महीने में समस्याएं हल नहीं करा पाया
रामराजू ने कहा, ‘मुझे पार्षद बने हुए 31 महीने हो चुके हैं. लेकिन मैं अपने वार्ड में सिविक इश्यूज़ जैसे ड्रेनेज, बिजली, स्वच्छता, सड़कों जैसी समस्याओं का हल नहीं निकाल पाया। इससे बेहतर सिविक बॉडी मीटींग में मर जाना अच्छा है।
टीडीपी ने शेयर किया वीडियो, कहा एक नल भी नही लगवा सके
तेलुगु देशम पार्टी(टीडीपी) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पार्षद का वीडियो शेयर किया है। स्थानीय चुनाव में रामराजू को टीडीपी का समर्थन मिला था। ट्वीट में लिखा गया कि लिंगापुरम गांव के आदिवासी प्रतिनिधि हैं रामराजू, पार्षद बनन के 30 महीने बाद भी वो अपने गांव में एक नल नहीं लगवा पाए हैं।
सोशल मीडिया पर पार्षद का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।