Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News: Agra’s Dr. Jaideep Malhotra became the president of Insorg…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra’s Dr. Jaideep Malhotra became the president of Insorg…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की डाॅ. जयदीप मल्होत्रा इनसर्ग कीं अध्यक्ष बनीं, 2024-25 में संभालेंगी स्त्री रोग विशेषज्ञों की बड़ी संस्था की कमान

भारत व दुनिया भर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने 29 से 30 जुलाई 2023 तक चंडीगढ़ के होटल हयात में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन काॅसगाइनी-23 में हिस्सा लेकर स्त्री रोग संबंधी अनेक मुद्दों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। आगरा से भी इस सम्मेलन में पांच चिकित्सक शामिल हुए। गौरव की बात है कि आगरा की हीं डाॅ. जयदीप मल्होत्रा को इंडियन सोसायटी आॅफ एस्थेटिक एंड रीजनरेटिव मेडिसिन (इनसर्ग) का प्रेसीडेंट इलेक्ट चुना गया है।

सम्मेलन से लौटने के बाद इनसर्ग कीं प्रेसीडेंट इलेक्ट डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि बदलते समय के साथ महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई समस्याओं को काॅस्मेटिक ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है। अब महिलाओं के लिए काॅस्मेटिक गायनेकोलाॅजी का नया माध्यम काफी सरल है। वहीं सम्मेलन में आगरा से शामिल हुए अन्य चिकित्सकों में डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि जब हम बढ़ती उम्र में महिलाओं की परेशानियों को लेकर बात करते हैं तो तकनीक काफी आगे निकल आई है। जैसे कि फैमिलिफ्ट लेजर सिस्टम एक ऐसी तकनीक है जिससे तीन या चार सिटिंग में कई रोगों को खत्म किया जा सकता है। कोई सर्जरी नहीं, कोई डाउनटाइम नहीं, कोई दवा नहीं, कोई दर्द नहीं। इस तकनीक से आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में महिलाओं की गुप्त समस्याओं का निवारण अब लेजर उपचार द्वारा संभव है।

डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में इनसर्ग का सबसे पहला सम्मेलन आगरा में हुआ था। तब पांच से छह हजार स्त्री रोग विशेषज्ञों ने शिरकत की थी। आगरा से डाॅ. आरती मनोज और डाॅ. अमित टंडन भी इस सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने अपने व्याख्यान व शोध पत्र प्रस्तुत किए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Goyal became the new President of National Chamber of Industries and Commerce….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के नए अध्यक्ष बने...

आगरा

Agra News: An order has come to keep liquor and beer shops closed in Agra….#agranews

आगरालीक्स….आगरा में शराब—बियर की दुकानें बंद रखने का आ गया आदेश. सैन्य...

आगरा

Agra Weather: IMD’s yellow alert. Clouds may be there on March 14, stormy winds may also blow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली वाले दिन बिगड़ सकता है मौसम. आईएमडी का यलो...

टॉप न्यूज़

Holi 2025: Know the auspicious time of Holika Dahan. You can burn Holika at this time in the night…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ समय जानिए. रात को इतने बजे कर सकते...

error: Content is protected !!