आगरालीक्स..सोमवार को शिव करेंगे इन राशि वालों के लिए दिन शुभ. पढ़ें 7 अगस्त 2023 का राशिफल
मेष — दिन व्यस्तता में हेगा. दूसरों की मदद करने में आपका पूरा दिन बीतेगा. परोपकार के कार्यों में ज्यादा बिजी रहेंगे. आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों का मन जीतने का प्रयास करेंगे. कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
वृष — भाग्य का साथ मिलने से दिन अच्छा रहेगा. दोपहर तक आपको कोई हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है. स्वास्थय के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. शाम के समय कोई अतिथि घ्ज्ञर आ सकता है. मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन — दिन बहुत खास रहेगा. पिता का आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी और आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी. व्यस्तता अधिक रहेगी. किसी भी मामले में जलदी करने से बचें. पत्नी पक्ष से भी वांछित सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क — धन की प्राप्ति होगी. दिन शुभ है ओर आप आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी. अकस्मात बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक योजनाओं को भी गति मिलेगी. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शीघ्रता और भावुकता से निर्णय लेंगे तो नुकसान हो सकता है.
सिंह — आप आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. शाम का वक्त दोस्तों के साथ बीतेगा. खान पान का विशेष नियंत्रण रखें.

कन्या — कन्या राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में खास हो सकता है. वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन खर्च करेंगे और मन में हर्ष रहेगा. प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे. काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है.
तुला — तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बने हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके कोष में वृद्धि होगी. आपको विशेष मान सम्मान की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा.
वृश्चिक — आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी. रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और कहीं से आपके पास धन आएगा. वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. दिन मौज में बीतेगा.
धनु — दिन गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा. सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा. किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है. रुपये पैसे के लेन—देन में सावधानी बरतें वरना आपका धन फंस सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी.
मकर — मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ है. आपको नौकरी व कारोबार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें.
कुंभ — काफी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है. किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं की जांच कर लें. धन के मामले में कोई फैसला सोच समझकर लें.
मीन — दिन शुभ है और आपको आनंद की प्राप्ति होगी. आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है. बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी. शाम के समय कोर्ठ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आपका दिमाग भी रिलेक्स में होगा और धन के मामले में भी लाभ होगा.