आगरालीक्स… आगरा में एक बडे ग्रुप पर वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई की, पांच टीमों ने ग्रुप के तीन प्रतिष्ठानों पर खरीद बिक्री के दस्तावेज खंगाले। टीमें पांच घंटे तक दस्तावेज खंगालने में जुटी रही
शुक्रवार को लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर पांच टीमों ने ओपी चेंस ग्रुप के तीन प्रतिष्ठानों पर दोपहर 12 बजे कार्रवाई शुरू की। सेठ गली स्थित ओपी चेंस, ओपी चेंस प्राइवेट लिमिटेड और एमजी रोड स्थित ओपी चेंस पर करीब पांच घंटे तक चली जांच में कई कागजात ऐसे मिले हैं, जिनमें स्टॉक और बिक्री में बड़ा अंतर मिला। बुलियन के स्टॉक का खातों से मिलान नहीं हो पाया। खरीद बिक्री के लेन देन के रिकार्ड टीम ने कब्जे में ले लिए हैं। एडीशनल कमिश्नर पीके सिंह ने बताया कि कार्रवाई में जो कागजात मिले हैं, उससे टैक्स का आकलन कर जुर्माना लगाया जाएगा। आलोक सिंह, अनिमेष, केके राय, अमरनाथ यादव, प्रशांत सिंह आदि शामिल रहे।
Leave a comment