आगरालीक्स… आगरा में जिन बच्चों ने पेट के कीड़े निकालने की दवा नहीं खाई है वे 17 अगस्त को दवा ले सकते हैं।

आगरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 साल तक के 22 लाख बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई जाएगी । कृमि मुक्ति दिवस पर एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर दी जानी है। जबकि बड़े बच्चे गोली चबाकर खा सकेंगे। दिवस के अवसर 17 अगस्त को मॉप-अप राउंड चलेगा। मॉप-अप राउंड के अंतर्गत टीम स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर छूटे बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आगरा स्थित कंपोजिट स्कूल में 140 छात्रों ने दवा खाई l अभियान के दौरान एक से 19 साल तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों, किशोर-किशोरियों को भी आंगनबाड़ी केंद्र पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।